Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के कांग्रेस कार्यालय में रविवार को गिरिडीह विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए माहौल को उत्साह से भर दिया. इस मोके पर जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने मुख्य द्वार पर मंत्री का स्वागत बुके और शॉल देकर किया. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके उन्हें माला पहनाया और उनसे परिचय कराया. इस दौरान पार्टी कार्यालय में एक सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा, “कांग्रेस कार्यालय आकर…
कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य है, वो मेरे लिए कल महत्वपूर्ण थे और आज भी प्रिय है फतेह लाइव, रिपोर्टर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुझे कार्यकर्ताओं से कोई शिकवा शिकायत नहीं है. कार्यकर्ताओं ने जिस कर्मठता व समर्पण भावना से चुनाव के दौरान कार्य किया है उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं. डॉ. अजय ने कहा कि पिछले दिनों स्थानीय अखबारों में प्रकाशित विधानसभा में मेरी हार की समीक्षा रिपोर्ट से मैं इतेफाक नहीं रखता. इस संबंध में मेरा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के हल्दी पोखर बाजार टीओपी के सामने ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम हल्दी पोखर शाखा के मौलाना जाहिद हुसैन नदवी, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला आदि की उपस्थिति में गिरती हुई ठंड से बचने के लिए गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. मौलाना जाहिद हुसैन नदवी ने कहा कि अखिल भारतीय मानवता संदेश जो है यह 1974 से पूरे मुल्क में काम कर रही है और तीन-चार साल से हल्दी पोखर एवं जमशेदपुर में भी काम हो रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मेरे कार्यकर्ता मेरा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह, एमसीएच चैताडीह में उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने पल्स पोलियो का विधिवत उद्घाटन किया. जहां बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया है. साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिया गये हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सेविका, सहायिका समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त ने स्वीकृति हेतु लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के नगर आगमन पर भाजपा के सिख नेताओं ने स्वागत किया. युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू, पूर्व कमेटी मेंबर एवं भाजपा नेता जोगिंदर सिंह जोगी तथा कुलवंत सिंह ने गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया. सतबीर सिंह सोमू के अनुसार सिख समाज के विभिन्न पहलुओं और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कचरा डंपिंग का मामला एनजीटी में फिर ले जाएंगे सरयू
जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन ने शपथ पत्र देने के बावजूद नहीं की कोई ठोस कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव कचरा डंपिंग स्थल से कचरा निष्पादन पर जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन द्वारा एनजीटी के समक्ष शपथ पत्र देने के बावजूद कोई ठोस कारवाई नहीं हुई है. जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन एनजीटी को गुमराह कर रहा है. कचरा डंपिंग स्थल पर विगत दो-तीन दिनों से आग जलने की सूचना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय डंपिंग स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने देखा कि कचरा डंपिंग के एक छोर पर आग जल रहा था जिसे तुरंत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती को पत्नी शोक हुआ है. 72 वर्षीय उनकी धर्मपत्नी अपरूपा चक्रवर्ती पिछले नौ दिनों से टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती थीं. अधिवक्ता बेटे शिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि पार्थिव देह को टाटा मेन हॉस्पिटल के शीत गृह में रख दिया गया है और रविवार को साढ़े दस बजे पायल टॉकीज के पीछे रामकृष्ण कॉलोनी स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी और स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार होगा. अपरूपा चक्रवर्ती अपने पीछे बेटे देवदास चक्रवर्ती, सोमनाथ चक्रवर्ती एवं बेटी रूबी चक्रवर्ती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई…
Ranchi : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को रंगदारी की धमकी, दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी को दी जानकारी
फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि उन्हें फिरौती के लिये धमकी मिली है और उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को जानकारी दी है. सेठ ने कहा कि शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. संदेश भेजने वाले कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है. रांची से लोकसभा सांसद ने यहां कहा, ‘‘मैंने इस संबंध में शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी को जानकारी दे दी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को टेल्को वॉलीबॉल ग्राउंड में तीन दिवसीय टाटा मोटर्स इंटर यूनियन वॉलीबाल लीग टूर्नामेंट का समापन हुआ. यह टूर्नामेंट टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग के द्वारा आयोजित किया जाता है. इस टूर्नामेंट में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें शनिवार फाइनल सहित कुल 3 मैच खेले गए. आज के इस इंटर यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में एचआर हेड प्रणव कुमार, ई आर हेड सौमिक रॉय, जीएम डॉ पदन, जीएम विष्णु दीक्षित, अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह उपस्थित हुए. शनिवार को सिग्ना और पंच के बीच पहला…
