Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर फर्जी दस्तावेज के माध्यम से अलग-अलग लोगों के नाम से सीम खरीद-बिक्री के एक मामले में सुनवाई कर रहे स्पेशल जज साइबर अपराध के न्यायाधीश आभाष वर्मा की अदालत ने शनिवार को तीन अभियुक्त पवन कुमार सिंह (छोटा गोविंदपुर), कमलेश कुमार गुप्ता (बिष्टुपुर ओ रोड) एवं अजय सिंह (सिदगोड़ा) को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस मामले में अदालत के समक्ष कुल सात लोगों की गवाही हुई थी. घटना 31 अक्टूबर 2018 की है. इस संबंध में बिष्टुपुर साइबर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज कराई गई थी. इसे भी पढ़ें…
फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ 42वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उप कुलपति सुभाष विश्वविद्यालय जमशेदपुर के डॉ प्रभात कुमार पानी, उपाध्यक्ष सत्संग सदन कोलकाता की निर्मला देवी कनोडिया, सचिव सत्संग सदन कोलकाता की उमा देवी केड़िया, सचिव संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर सुलोचना देवी बगारिया सह सचिव एस.के. देवड़ा, प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य दीपक बजाज, वंदना अग्रवाल, आर.जी. चौमाल एवं निर्मल झुनझुनवाला के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. गणेश वंदना एवं गुरु वंदना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 28 महीनों से जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ी राहत मिली है. उनकी ओर से दायर जमानत याचिका पर शनिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. पूजा सिंघल ने नये कानून के तहत कस्टडी के आधार पर जेल से रिहा करने की गुहार लगाई थी, जिस पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब…
फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला कॉलेज रोड स्थित होली हार्ट स्कूल में 31वां वनभोज आयोजित किया गया. वर्ष 1994 में विद्यालय स्थापना के बाद से लगातार विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल परिसर में ही वनभोज आयोजित किया जाता है. इस वन भोज में काफी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों व कर्मचारियों ने भाग लिया. इस मौके पर विद्यालय की संस्थापक व प्राचार्य डॉक्टर कविता चौधरी ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से लगातार विद्यालय परिवार द्वारा यह आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी शामिल होते हैं इसमें कई प्रकार के लजीज व्यंजनों के स्टाल भी…
फतेह लाइव रिपोर्टर यूसीआईएल बागजाता खान परिसर में 62वें सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सुरक्षा से संबंधित बहुत सारे सेफ्टी नाटक, सेफ्टी गाना, सेफ्टी श्लोगन, सेफ्टी स्पीच तथा सेफ्टी से संबंधित बहुत सारे कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इसमें सबसे मनमोहक रोड सेफ्टी ड्रामा जो अपग्रेड मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूसीआईएल ग्रुप ऑफ माइन्स के डीजीएम माइन्स मनोरंजन महाली, यूसीआईएल भाटीन माइन्स के एचसीएल एस. कुमार, यूसीआईएल जादूगोड़ा हॉस्पिटल से डीएन शर्मा, महुलडीह यूसीआईएल माइन्स के इलेक्ट्रिकल सुप्रीटेंडेंट अभिषेक कुमार, खान…
फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी का कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से भव्य अभिनंदन किया. प्राचार्य डॉ चौधरी को विगत दिनों विराटनगर, नेपाल में मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से नेपाल के पर्यटन मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. नेपाल से लौटने के बाद शनिवार को कॉलेज आगमन पर प्राचार्य का अभिनंदन किया गया. अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन करते हुए टाकू के महासचिव प्रोफेसर इंदल पासवान ने कहा कि प्राचार्य को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिलने से कॉलेज परिवार गौरवान्वित है. शिक्षक संघ के सचिव डॉ एसपी सिंह व डॉ डीसी राम ने अंग वस्त्र ससम्मान…
भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ तीन हत्यारे को किया गिरफ्तार फतेह लाइव, रिपोर्टर ललमटिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापामारी कर इस कांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उक्त छापेमारी में दो पिस्टल, पांच देशी कट्टा, ग्यारह जिंदा गोली, दो मैगजीन, एक खोखा, पांच डेटोनेटर, बम बनाने का सामान और कांड में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. वहीं छापेमारी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गोड्डा एवं महागामा एसडीपीओ, पुलिस उपाधीक्षक, पथरगामा, महागामा, ललमटिया, हनवारा, ठाकुरगंगटी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Dhanbad : बीआईटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सनातन उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य व टेल्को निवासी प्रिंस सिंह की शुक्रवार की रात्रि लगभग 2-3 बजे के बीच बुंडू-नामकुम थाना क्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई है. किराये की आर्टिगा कार में सवार प्रिंस एवं उनके परिवार के सदस्य बिहार जा रहे थे. मालूम हो कि कल देर रात में ही प्रिंस की दादी का निधन हो गया था. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उक्त सभी बिहार जा रहे थें. मृतक प्रिंस के चाचा…
सात लाख की किमत का ब्राउन शुगर बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 7 लाख रुपये मूल्य की 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान एच रोड मुस्लिम बस्ती रहिमा खातुन उर्फ मोटकी, एच रोड मुस्लिम बस्ती निवासी नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन, एच रोड मुस्लिम…
फतेह लाइव रिपोर्टर ओडिशा से रांची के रास्ते गांजा की तस्करी हो रही थी. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 405 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. जिनमें धर्मवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह शामिल है. एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली कि ओडिशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर…
