Jamshedpur Murder Case : गोलमुरी में कन्हैया यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिल्ला पाठक ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में 11 फरवरी को हुए फल व्यापारी कन्हैया यादव हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उसने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ उरांव की अदालत में सरेंडर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गौरतलब है कि 11 फरवरी को कन्हैया यादव अपने एक साथी के साथ मैदान में टहल रहे थे और घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से कन्हैया यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मौत के बाद लोगों ने टिनप्लेट चौक में आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया था. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें