WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Sikh Activity : साकची गुरुद्वारा में ट्रस्टी के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग हुई तेज

SHARE:

राजा-मंटू के नेतृत्व में साकची गुरुद्वारा कमेटी से मिला प्रतिनिधिमंडल, दावा – जनवरी में प्रक्रिया शुरू करने का मिला आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से मंगलवार को इलाके की सिख संगत ने मुलाकात की। उनका नेतृत्व साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह राजा ने किया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी से संगत ने मांग की है कि गुरुद्वारा में ट्रस्टी के दो पद रिक्त हैं। उनकी बहाली शीघ्र की जाए। इस पर साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने संगत को यह आश्वासन दिया कि जनवरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव के बाद ट्रस्टी बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पर दूसरे पक्ष ने यह भी बात दोहराई की ट्रस्टी बहाली किये जाने की सूचना पारदर्शी हो, इसे लेकर 15 दिन पूर्व गुरुद्वारा में आमसभा बुलाये जाने का नोटिस लगाया जाए। इस मांग को लेकर भी प्रतिनिधिमंडल को पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य संविधान के दायरे में रहकर ही होंगे। सुखविंदर सिंह राजू ने भी इस मामले को उठाया। उधर, प्रधान निशान सिंह ने फतेह लाइव  को बताया कि अभी जगजीत सिंह का निधन हुआ है। ऐसे में हमें उनकी सेवाओं का सम्मान करने की जरूरत है। जो प्रतिनिधि मिलने आये थे वह एक औपचारिक मुलाकात थी। फिर भी उनकी मांगो का सम्मान किया जाएगा। अभी शहीदी दिहाड़े और गुरु पर्व का समय है। जनवरी बाद इस मामले में विचार किया जाएगा। सभी प्रक्रिया का पालन नियम के तहत सभी की सहमति से करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आखिर क्यों अचानक तेज हुई मांग 

दरअसल, साकची गुरुद्वारा के पांच ट्रस्टी ही गुरुद्वारा के कर्ताधर्ता होते हैं। एक ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का स्वर्गवास पहले और दूसरे जगजीत सिंह का भी पिछले दिनों स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन के बाद ट्रस्टी के दो पद रिक्त हैं, जिसमें बहाली की मांग गुरदेव सिंह राजा के नेतृत्व में संगत ने की है। वर्तमान में अवतार सिंह फुर्ती, रविंदर सिंह और सतनाम सिंह सिद्धू तीन ट्रस्टी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इनमें भी अवतार सिंह फूर्ती लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। ऐसे में कहा जाए तो केवल दो ट्रस्टी ही अपनी सेवा दे रहे हैं। यही वजह है कि ट्रस्टी के पदों को भरने की आवाज तेज हो गई है। जोगिंदर सिंह जोगी ने बताया कि पारदर्शी तरीके से यह प्रक्रिया संपन्न होनी चाहिए। नए लोगों को मौका मिलना चाहिए।

इस दौरान साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारियों की ओर से प्रधान निशान सिंह, अजायब सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह उपस्थित थे, जबकि संगत की ओर से पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह राजा, हरविंदर सिंह मंटू, सुखविंदर सिंह राजू, जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत सिंह गंभीर, दीपक गिल, सतिंदर सिंह, मनिंदर सिंह सोनी, संदीप सिंह दीपी, सरबजीत सिंह टोबी, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह साब्बी, हरदयाल सिंह, पूरन सिंह, रणजीत सिंह, हरतेर सिंह, दीपक गिल, राजेंदर सिंह, दलवीर सिंह गोल्डी, दलवीर सिंह, अमरीक सिंह जख़्मी, अमरबीर सिंह लवली, दविंदर सिंह मारवाह, सुरिंदर सिंह हैप्पी, नरिंदर सिंह निंदा, परविंदर सिंह, पिंकी, बलबीर सिंह कैक्की, त्रिलोचन सिंह, संदीप सिंह, तविंदर सिंह पोली, कुलवंत सिंह, हरभजन सिंह पप्पी, बलबीर सिंह, हरदेव सिंह, टिंकी सिंह, हनी सिंह, जगदीप सिंह आदि शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर