Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
प्रचारक हरविंदर ने सीजीपीसी को ज्ञापन सौंप रहत मर्यादा की गंभीरता से कराया अवगत फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरुओं के सम्मान और रहत मर्यादा का हवाला देते हुए प्रकाशोत्सव पर सिरोपाओ पहनाने और होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीर पर मनाही लागू करने के लिए सीजीपीसी को एक ज्ञापन सौंपा है. गुरुवार को जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सीजीपीसी कार्यालय पहुँचकर प्रधान भगवान सिंह से मुलाक़ात कर उनको ज्ञापन सौंप रहत मर्यादा की गंभीरता से अवगत कराया. हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सीजीपीसी से आग्रह किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंदरी बस्ती निवासी अनिल रजवार के पुत्र आकाश रजवार (22) को यहां हर्ल कारखाना में रोजगार नहीं मिलने के कारण रोजगार की तलाश में सूरत गया था, जहां अचानक तबीयत खराब होई और उसकी मौत हो गई. गुरुवार को आकाश रजवार का शव उनके पैतृक गांव लाया गया. इससे उनका घर में कोहराम मचा हुआ है एवं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. मृतक आकाश रजवार के पिता अनिल रजवार हर्ले में वाटर सर्विस विभाग में मजदूर का कार्य दशकों से करते थे. हर्ल प्रबंधन ने FCI के अंतर्गत ठेका में कार्यरत 66 मजदूरों को शुरू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार को जयहिंद मोड़ स्थित कार्यलय से इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गाजे बाजे के साथ पदयात्रा की शुरुआत की. पदयात्रा की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी सदस्य अशोक सिंह व झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिह ने किया. पदयात्रा चुनावी कार्यलय से शुरू होकर शहरपुरा मार्केट होते हुए के ऑन, जे टाइप, आईएम टाइप, आरएमएल कॉलोनी होते हुए रांगामट्टी पानी टंकी से पुनः कार्यलय में सम्मपन हुई. इसे भी पढ़ें : Sindri : बीआईटी सिंदरी का तीन दिवसीय प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम 15 नवंबर से कांग्रेस नेता अशोक सिंह व झामुमो नेता मुकेश सिह ने संजुक्त रूप से कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने संस्थान के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 15 से 17 नवम्बर 2024 तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीआईटी सिंदरी की स्थापना के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को संजोते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस विशेष अवसर पर संस्थान के तकनीकी, शैक्षणिक और सांस्कृतिक योगदान को सम्मानित करते हुए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी. उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें अलुमनाई, शिक्षाविद, उद्योगपति और शोधकर्ता शामिल…
केक काटकर बच्चों संग बांटी गई खुशियां फतेह लाइव, रिपोर्टर. बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, इनर व्हील क्लब एवं संभव एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकार के सचिव राजेंद्र प्रसाद, एसडीजेएम सह किशोर न्यास बोर्ड की न्यायाधीश मौजूद रहे. इस दौरान अतिथियों ने बाल दिवस की महता पर प्रकाश डाला. साथ ही वहां रह रहे बच्चों को अच्छे नागरिक बनने के प्रति प्रेरित किया. इस दौरान इनर व्हील क्लब की ओर से केक काटकर बाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर कैंपस और आइयूसीएन (अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ. इस एमओयू के तहत दोनों संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकृति और जैव विविधता के मुद्दों पर कार्य करेगी. इस एमओयू पर आइयूसीएन में भारत के प्रतिनिधि डॉ. यश वीर भटनागर और एक्सएलआरआइ के एफएसीइएस के चेयरपर्सन डॉ. टाटा एल. रघुराम ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए. यह एमओयू भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र में स्थायी व्यावसायिक प्रथाओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष टीवी…
एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने की दोषियों पर कार्रवाई की माँग भाजपा-आजसू नेताओं ने गोविंदपुर थाना प्रभारी से की मुलाकात फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्वी घोड़ाबंधा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य आशीष पाल पर बुधवार रात झामुमो समर्थक मदन गोराई, राजू राणा समेत कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. यह हमला, जय श्रीराम बोलने और गौ रक्षा में आशिष पाल की सक्रिय भूमिका के कारण हुई बताई जा रही है. घटना के मुताबिक, आशीष पाल रात करीब 10:30 बजे भाजपा कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे, तभी मदन गोराई और राजू राणा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी के 135वें जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पुष्प अर्पित किया. जिलाध्यक्ष ने जयन्ती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था, जिससे मुक्त कराने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हजारों प्रकार की यातनाओं को झेला, हजारों शहीद हुए, महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई. इस दौरान पं जवाहर लाल नेहरू ने भी आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. अंग्रेजों की यातनाएं सही, जेल के सलाखों में रहे, अंततः भारत आजाद…
जमीन विवाद के कारण हत्या की आशंका फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला. पहले दिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन गुरुवार को शव की पहचान बारीडीह बस्ती निवासी 40 वर्षीय आशा सिंह भूमिज के रूप में हुई. उनके बेटे महेश ने शव की पुष्टि की. इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखंड में एनडीए की सरकार आना तय प्रथम चरण के चुनाव में हुआ यह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड में प्रथम चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हुआ. पहले चरण में विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान हुआ. प्रथम चरण में ही झारखण्ड की जनता ने एनडीए के पक्ष में खुल कर मतदान किया है और इससे ये साबित हो गया है कि झारखण्ड में बहुमत से एनडीए की सरकार बन रही है. ये बातें राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहीं. एक प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि वोट देने के लिए भारी संख्या में अपने घरों से बाहर निकल कर प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि वो…
