Breaking News
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बड़ाबांकी पुल के निचे मिले शव की हुई पहचान

SHARE:

  • जमीन विवाद के कारण हत्या की आशंका

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला. पहले दिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन गुरुवार को शव की पहचान बारीडीह बस्ती निवासी 40 वर्षीय आशा सिंह भूमिज के रूप में हुई. उनके बेटे महेश ने शव की पुष्टि की.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखंड में एनडीए की सरकार आना तय प्रथम चरण के चुनाव में हुआ यह स्पष्ट – राजकुमार राज

Gambhir Car Associate Motion Ads

मंगलवार रात से लापता थीं आशा

महेश ने बताया कि उनकी मां झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और पिछले सात महीनों से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रही थीं. मंगलवार को अजय कुमार की रैली में शामिल होकर वह रात आठ बजे घर लौटी थीं. घर लौटने के बाद एक फोन कॉल आया, जिस पर थोड़ी देर में वापस लौटने की बात कहकर वह घर से निकल गईं. रात 11 बजे के बाद उनका फोन बंद हो गया और संपर्क नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जेएलकेएम के उम्मीदवार नवीन आनंद चौरसिया ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों मे चलाया जनसंपर्क अभियान

अखबार में छपी खबर ने दी सुराग

महेश ने बताया कि जब रात में उनकी मां घर नहीं लौटीं, तो उन्होंने अगली सुबह तलाश शुरू की. बुधवार को एक अखबार में अज्ञात महिला का शव मिलने की खबर पढ़कर उन्हें शक हुआ कि शव उनकी मां का हो सकता है. पुलिस से संपर्क करने पर शव की पुष्टि हुई. पुलिस ने आशा के पास से सोने की चेन और मोबाइल बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Firing : राहरगोड़ा में ईंट भट्ठा मालिक पर फायरिंग, खोखा बरामद

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

महेश के अनुसार, आशा सिंह का सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद चल रहा था. उन्होंने राजेश साहू नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जो उनके साथ कई बार झगड़ा कर चुका था. आशा ने एक जमीन खरीदी थी, जिस पर राजेश अपना अधिकार जताता था. इसके अलावा सोनू पांडे के साथ भी जमीन को लेकर विवाद था. महेश को शक है कि इन्हीं विवादों के चलते उनकी मां की हत्या की गई और शव को नदी में फेंक दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर