Bihar Train Accident : जमुई-जसीडीह रेलखंड के सिमुलताला पुल पर सीमेंट से लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 19 बोगी पटरी से उतरी, पुल के नीचे गिरी मालगाड़ी की कई बोगियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

बिहार में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. क्यूल- जमुई- जसीडीह रेलखंड पर सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास बडुआ नदी पुल के नीचे मालगाड़ी की कई बोगियां गिर गई. घटना में बाल- बाल बचे चालक व गार्ड, घटना के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका पता. अप और डाउन दोनों ट्रैक पर परिचालन ठप है. मौके पर पहुंचकर रेल अधिकारी जांच में जुट गए हैं.

शनिवार की देर रात्रि हावड़ा-पटना-दिल्ली मेन लाइन पर सिमुलतला स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कई डिब्बे पुल से नीचे बड़ुआ नदी में गिर पड़े और एक दर्जन डब्बे आपस में टकराकर डाउन पटरी में आ गए. इस वजह से रात्रि 11:30 बजे से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. कई एक्सप्रेस ट्रेनें जहां-तहां स्टेशन पर खड़ी हैं. रात में गुजरने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मालगाड़ी अपलाइन पर जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी. अचानक टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सभी डिब्बे पुल के पास ही रह गए और इंजन करीब 400 मीटर आगे टेलवा बाजार हाल्ट के पास जाकर रुका. मालगाड़ी में सीमेंट लदा था, जो आसनसोल से सीतामढ़ी जा रही थी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें