Jamshedpur Crime : ब्लिंकट के डिलीवरी बॉय से छिनतई, विरोध करने पर चापड़ से हमला, देखें – Video

SHARE:

भुक्तभोगी विशाल गोप ने गाड़ी छोड़ भाग कर बचाई अपनी जान, एक गिरफ्तार

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो परमानन्द नगर के रहने वाले विशाल गोप ब्लिंकट में सप्लाई बॉय का काम करता है. विशाल गोप ब्लिंकट का ऑर्डर सप्लाई कर वापस हयात नगर होते हुए ब्लिंकट के स्टोर आ रहा था. हयात नगर के रास्ते में चार युवक विशाल की मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल और पैसा छिनने लगे. जब विशाल ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने चापड़ से विशाल के ऊपर हमला कर दिया.

विशाल ने अपना मोटरसाइकिल मौके में छोड़कर भागते हुए अपनी जान को बचाया. अपराधियों ने विशाल की मोटरसाइकिल पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में शामिल एक युवक का नाम मोहम्मद इस्लाम है. विशाल गोप के परिवार वाले एवं उसके साथ काम करने वाले साथियों ने घटना की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह एवं स्थानीय उलीडीह थाने में दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

थाने में मौजूद प्रशासन के अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पहुंचे जहां से विशाल की मोटरसाइकिल और एक अपराधी को पकड़ कर थाना लेकर आए. घटना की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे विकास सिंह को विशाल गोप ने बताया की प्रतिदिन की तरह वह आर्डर का सप्लाई देखकर वापस ब्लिंकट के स्टोर लौट रहे थे. रास्ते में चार अपराधियों ने उन्हें घेर कर उनके पैसे और मोबाइल को छिनने लगे.

जब उसने इसका विरोध किया तो एक युवक जिसका नाम मोहम्मद इस्लाम है. उसने चापड़ से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. बमुश्किल से जान बचाते हुए विशाल अपनी गाड़ी मौके में छोड़कर भाग गया. अपराधियों ने उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके में पहुंचे पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, बाकी तीन अपराधी पुलिस को देखते ही फरार हो गए.

विकास सिंह ने बताया विशाल का पूरा परिवार जानलेवा हमले से भयभीत है. विकास सिंह ने जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारीयों से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें