Jamshedpur : करनडीह ऐतिहासिक आदिवासी भवन परिसर में बनेगा शौचालय, हुआ शिलान्यास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के करनडीह स्थित एतिहासिक आदिवासी भवन परिसर में  रविवार को शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक के प्रतिनिधि मानिक मल्लिक, एंव ग्राम प्रधान सालखो सोरेन, मोनिका हेम्ब्रम ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.

मानिक मल्लिक ने कहा कि यह भवन काफी पुराना है. भवन में समाज की बैठक एंव विभिन्न प्रकार का समरोह का आयोजन होता है. शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था. शौचालय निर्माण होने से लोगों को सुविधा होगी. इस कार्य के लिए आदिवासी समाज ने जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक का आभार जताया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुझार सोरेन, सजंय सिंह, बिलटु सरकार, राकेश दास, गोरव घोष, महेश राव, टुकडा, आदि लोग उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें