Jamshedpur : उलीडीह में आदिवासी फुटबॉल ग्राउंड में वृद्ध का शव बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के आदिवासी फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार को लगभग 50 वर्षीय वृद्ध पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं इसकी जानकारी उलीडीह पुलिस को दी गई और उलीडीह ओपी पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी देते हुए ASI अखिलेश प्रसाद द्वारा बताया गया कि आसपास के लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आदिवासी फुटबॉल मैदान में एक अज्ञात शव मिला है. शव किसका है. कहाँ का रहने वाला है.

मृत्यु का कारण क्या है. इसके बारे कोई जानकारी नहीं जुट पाई, फिलहाल 72 घंटे तक शव को शीतगृह में रखा जायेगा. आस पास के लोगों ने यह बताया कि मृत व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. भीख मांगता था और इसी जगह पर सोता था, फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें