Jamshedpur : साकची में डॉक्टर हुए ठगी का शिकार, चार लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, पुलिस ने आरोपियों को की खोज शुरू की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साकची पेनार रोड के रहने वाले डॉक्टर बारीन सरकार के साथ धोखाधड़ी हुई है. ठग उनके घर से लगभग ₹4 लाख रुपए का सोने का गहना ठग कर फरार हो गए हैं. यह घटना गहनों को साफ करने के बहाने की गई है. इस मामले में डॉक्टर बारीन सरकार ने साकची थाने में दो अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

केस दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साकची थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया. आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि ठगों का पता लगाया जा सके. बताते हैं कि घटना 29 मई की है. दोपहर लगभग 12:00 बजे दो अज्ञात युवक डॉक्टर बारीन सरकार के पेन्नार रोड स्थित मकान पर पहुंचे. इन दोनों युवकों ने कहा कि वह सोने के गहने साफ करते हैं. इन्होंने पाउडर से गहनों को साफ करने की बात कही. इस पर डॉक्टर बरीन सरकार ने अपने सोने की चेन और हीरा, मोती, गोमेघ और कोरल की चार अंगूठियां उन्हें साफ करने के लिए दीं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दोनों युवकों ने इन गहनों पर पाउडर डालकर इन्हें साफ करने का दिखावा किया और इसके बाद एक पैकेट डॉक्टर बरीन सरकार को लौटा कर वहां से रफू चक्कर हो गए. डॉक्टर बारीन सरकार ने सोचा कि पैकेट में उनके गहने हैं, लेकिन जैसे ही थोड़ी देर बाद उन्होंने पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए. पैकेट में उनके गहने नहीं थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें