WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार (22), अजय कुमार (26), जय कुमार (27) व एक अन्य शामिल हैं. पीड़ित धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र के एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है और वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है. वह पिछले एक सप्ताह से बीमार था तो उसने अपनी पत्नी (36) को बुला लिया था. 29 मई की रात दंपती सेक्टर-12 ए होते हुए हवाई अड्डा के रास्ते से सब्जी आदि खरीदने के लिए दुंदीबाद बाजार आया था. सब्जी आदि लेने के बाद दंपती फिर उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे. इस दौरान एक ऑटो पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया.

इसे भी पढ़ें Giridih : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता कार्यक्रम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पहले तो उनसे लूटपाट करना चाहा, लेकिन उनके पास कीमती सामान नहीं मिला. पति ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हाथ बांध दिए. फिर दोनों को सेक्टर-12ए स्थित एक बंद स्कूल के बाउंड्री के अंदर ले गए. पति को बांधकर वहीं जमीन पर लेटा दिया और पत्नी के साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए. इसके बाद पीड़ित पत्नी किसी तरह खुद को संभाली और पति को बंधन मुक्त करने के बाद रोते हुए सड़क तक पहुंची. काफी देर तक रोती हुई महिला को देखने पास आसपास रहने वाले लोगों ने जाकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई. घटना सुनकर लोगों ने तुरंत सेक्टर-12 पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पाकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई. घटना सुनकर लोगों ने तुरंत सेक्टर-12 पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दंपती को अपने साथ ले गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर