Bokaro : पांचवें गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बोकारो थर्मल में चना और शर्बत का वितरण

SHARE:

  • गुरुद्वारा श्री सिंह सभा ने गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो थर्मल स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के तत्वावधान में मुख्य सड़क पर हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप चना और ठंडा मीठा शर्बत का वितरण किया गया. इस अवसर पर राहगीर लोगों को श्रद्धाभाव से चना और शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई. लोग खुद रुककर इस सेवा में भाग लेकर इस पावन अवसर का आनंद उठा रहे थे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता कार्यक्रम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पवित्र अवसर पर समाज में एकता और सेवा की भावना

इस मौके पर गुरुद्वारा के सदस्य धरम सिंह, मंजीत सिंह, जसवंत सिंह, तरसेम सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जोग सिंह, हैप्पी सिंह, प्रेम सिंह, कालू सिंह, सोनू सिंह, जसपाल सिंह और बक्सी सिंह ने चना और शर्बत वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई. सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया और समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर