• भाकपा माओवादी की सदस्य सुनीता मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल हुई है. भाकपा माओवादी संगठन की सदस्य सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनी मुर्मू ने बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया. सुनीता मुर्मू का आत्मसमर्पण राज्य सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत हुआ, जो नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए बनाई गई है. पुलिस के बढ़ते दबाव और सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर सुनीता ने यह कदम उठाया है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिला अधिवक्ता संघ भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को मिलेंगे सरेंडर पॉलिसी के लाभ

21 अप्रैल को लूगु पहाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन डाकाबेड़ा चलाया था, जिसके दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में एक करोड़ के नक्सली इनामी विवेक दा सहित आठ नक्सली मारे गए थे. हालांकि, 8 से 10 नक्सली भागने में सफल हो गए थे. इसके बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों को चेतावनी दी थी कि वे राज्य की सरेंडर पॉलिसी का पालन करते हुए शांति की ओर लौट आएं, वरना उन्हें भी मुठभेड़ का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : AIRF के आह्वान पर चक्रधरपुर मंडल में मेन्स यूनियन का धरना प्रदर्शन

झारखंड सरकार के सरेंडर पॉलिसी से नक्सलियों को मिलेगा मुख्यधारा में लौटने का मौका

सुनीता मुर्मू ने स्वीकार किया कि वह गलत रास्ते पर चली गई थी और नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण करने की अपील की. उसने यह भी बताया कि वह तीन साल तक गिरिडीह जेल में रह चुकी है और कई थानों में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है. झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत सुनीता मुर्मू को पैसे, घर, जमीन, रोजगार, और अन्य लाभ दिए जाएंगे, ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके और समाज में पुनः अपनी जगह बना सके.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version