फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर लोयोला स्कूल में शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षकों के लिए दो दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में एआई की भूमिका प्रबंध किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए नई अंतर्दृष्टि और रणनीतियों से लैस करना था।

लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल थानाराज एसजे ने ‘एप्रिशिएटिव इंक्वायरी’ के तहत शिक्षकों को नए दृष्टिकोण तलाशने और अपनी सामूहिक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया। जिसमें प्रभावी तरीकों पर ध्यान केंद्रित करना और सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देना शामिल था।

संपूर्ण लाइफ स्किल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष और एआई, शिक्षा और मानवीय मूल्यों के अंतर्संबंध पर वक्ता मुरलीधर कोटेश्वर ने तथ्य रखे। अपने अनुभव को साझा करते कोटेश्वर ने, एआई का परिचय और वर्तमान स्थिति, कक्षा में इसकी कार्यप्रणाली, अवसर और जोखिम पर चर्चा की।

साथ ही शिक्षकों के लिए व्यावहारिक उपकरण और रणनीतियों को शामिल करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने नैतिकता, नीतियों और जिम्मेदार एआई एकीकरण पर भी चर्चा की। शिक्षकों ने सक्रिय रूप से चर्चाओं में भाग लिया और कक्षा में इसको लागू करने का संकल्प दोहराया।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version