फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सिख मिशनरी कॉलेज के प्रचारक ज्ञानी वीरेंद्र पाल सिंह एवं ज्ञानी सुरेंद्र सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में बुधवार को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. वे लुधियाना से जमशेदपुर में विभिन्न गुरुद्वारों में आयोजित धार्मिक समागमों में प्रचार करने खासकर बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के लिए आए हुए हैं. इस मौके पर सिख मिशनरी कॉलेज के जोनल इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को भी शॉल भेट कर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सीनियर मीत प्रधान सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, दर्शन सिंह काले, विक्की सिंह एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.

