एक पिस्तौल, 3 गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद, साजिशकर्ता जेल में है बंद
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर से सटे गालूडीह थाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में बीते 12 जनवरी को उप मुखिया पति और सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे निवास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्तौल, तीन गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है. पुलिस ने निवास को उलीडीह स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया.
जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना के बाद से ही निवास अपना ठिकाना बदलता रहता था. सूचना मिली कि वह अपने ससुराल आया हुआ है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में बिरसानगर निवासी विकास दुबे और अभिषेक कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि जगन्नाथ गोराई ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.
वहीं मामले का मुख्य साजिशकर्ता जितेंद्र दुबे घाटशिला जेल में बंद है. जितेंद्र ने ही जमीन विवाद को लेकर अपने भाई छोटू दुबे की मदद से जगरनाथ को हत्या के लिए तैयार किया था.


