Jamshedpur Crime : बिरसानगर और आजादनगर थाना क्षेत्र में अपराध से जुड़ी घटना एक क्लिक में पढ़ें 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में लगातार अपराध बढ़ रहा है. रविवार के दो मामले हैं. एक आजादनगर और दूसरा बिरसानगर थाना का. आजादनगर में मारपीट और पत्थरबाजी हुई है. वहीं बिरसानगर में महिला से छिनतई. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

आजादनगर में नशे का विरोध करने पर मारपीट

आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 7 रविवार को मारपीट और पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। घायल अफसर गद्दी ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ युवक नशा करते हैं और नशे की हालत में अक्सर इलाके में हंगामा करते हैं। रविवार को भी नशे की हालत में युवकों द्वारा हंगामा किया जा रहा था। इसी दौरान उनके बड़े पिता पर पत्थर फेंका गया जिससे वे घायल हो गए। घटना का विरोध करने जब अफसर गद्दी और उनका परिवार उन युवकों के पास पहुंचा तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद सभी पीड़ित आजादनगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिरसानगर में महिला से छिनतई, लोगों में आक्रोश

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत आस्था द्विन सिटी कॉलोनी में बीती रात एक महिला के साथ हुई छिनतई की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. देर रात कॉलोनी के अंदर ही अज्ञात बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.घटना के बाद पीड़ित महिला काफी सहमी हुई है,

वहीं कॉलोनी के अन्य निवासी भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस घटना के विरोध में रविवार को पीड़ित महिला समेत कॉलोनी के दर्जनों लोग एकजुट होकर बिरसानगर थाना पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामनेअपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि आस्था द्विन सिटी कॉलोनी में बुनियादी सुरक्षा सुविधाओं की भारी कमी है.

कॉलोनी में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है और लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं. कई कैमरे बंद या खराब पड़े हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलोनी के बिल्डर द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. बार-बार शिकायत के बावजूद न तो स्ट्रीट लाइट ठीक कराई गई और न ही सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया गया, जिससे कॉलोनी के लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की है कि इलाके में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कॉलोनी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.

वहीं, बिरसानगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके.फिलहाल, इस घटना के बाद कॉलोनी में डर और आक्रोश दोनों का माहौल है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और उन्हें सुरक्षित माहौल कब मिलेगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें