फतेह लाइव, रिपोर्टर।

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा इलेक्ट्रिक लोको शेड में मंगलवार को रेलवे में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए गुप्त मतदान का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के महासचिव डॉक्टर एम रघुवैयया के निर्देश पर पूरे दक्षिण पर रेलवे के सभी मंडलों में गुप्त मतदान के तहत कर्मचारियों से उनकी राय ली जा रही है, कि अगर जरूरत पड़े तो पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए हम लोग हड़ताल पर भी जाएंगे।

मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2004 के बाद रेल के सेवा में आए हुए हमारे नए कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर इस गुप्त मतदान में भाग लिया और रेलवे में हड़ताल में अपना शत प्रतिशत समर्थन भी दे रहे हैं।

आज इस गुप्त मतदान का नेतृत्व कर रहे बंडामुंडा शाखा के सचिन डी शेखर राव एवं शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version