Ckp Divison : सिधिरसाई स्टेशन में 5 करोड़ खर्च कर बनेगा नया आधुनिक भवन, क्षेत्र को मिलेगी अलग पहचान

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से सटे पोटका प्रखंड स्थित सिधिरसाई रेलवे स्टेशन के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो और डीआरएम तरुण हुरिया ने संयुक्त रूप से किया।

डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेशन भवन बनाया जाएगा। बारिश के बाद सितंबर से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है और इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्टेशन का विस्तार कर पांच रेल लाइनें विकसित की जाएंगी। साथ ही टिकट बुकिंग काउंटर, बेहतर यात्री सुविधाएं और स्टेशन को मुख्य सड़क से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इससे क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

भूमि पूजन के बाद सांसद और डीआरएम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन तथा परसुडीह के मंगदमपुर रेलवे फाटक का भी निरीक्षण किया। सांसद ने बताया कि टाटानगर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर रेलवे मंत्रालय स्तर पर सकारात्मक पहल जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें