Dhanbad : ट्रस्ट ऑटोमोबाइल्स ने मनाई दूसरी वर्षगांठ

SHARE:

‘विजन 2027’ के तहत 2000 वार्षिक रिटेल बिक्री का लक्ष्य, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

धनबाद में टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर ट्रस्ट ऑटोमोबाइल्स, धंसार ने अपनी दूसरी वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और केक कटिंग के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में ट्रस्ट ऑटोमोबाइल्स के सम्माननीय पदाधिकारी अमरेंद्र सहाय, अमितेश सहाय, राजीव शर्मा (जिला सचिव), सत्यब्रत सहाय, जैवर्धन सहाय, हर्षवर्धन सहाय, वेदांत अग्रवाल तथा टाटा मोटर्स के मदन कुमार और रबींद्र कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ग्राहक संतुष्टि, गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान जीएम सेल्स सिमरन पॉल ने सेल्स एवं सर्विस टीम को बधाई देते हुए “विजन 2027” की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 तक 2000 वार्षिक रिटेल बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे हासिल करने के लिए टीमवर्क, ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली, डिजिटल पहल, मजबूत एक्सचेंज एवं फाइनेंस प्रदर्शन तथा बेहतर आफ्टर सेल्स सेवा पर विशेष फोकस किया जाएगा।

प्रबंधन ने ग्राहकों, कर्मचारियों, व्यावसायिक सहयोगियों और टाटा मोटर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि ट्रस्ट ऑटोमोबाइल्स आने वाले वर्षों में बिक्री, सर्विस और ग्राहक संतुष्टि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें