WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर कॉलेज में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई

SHARE:

रंजना भगत और कामिनी गुप्ता सम्मानित, प्रबंधन ने एक-एक लाख रुपये का चेक भेंट किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में टिनप्लेट यूनियन एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिकाओं श्रीमती रंजना भगत एवं श्रीमती कामिनी गुप्ता के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके लंबे शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सचिव परविंदर सिंह सोहल, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, प्राचार्या ममता स्वाई सहित प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं प्राचार्या ममता स्वाई ने दोनों शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कॉलेज प्रबंधन समिति की ओर से उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के सम्मानस्वरूप दोनों को एक-एक लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सचिव परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, साईं बाबू राजू, प्राचार्या ममता स्वाई, आभा कुमारी, रंजना भगत एवं कामिनी गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने दोनों शिक्षिकाओं के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में यूनियन के पदाधिकारी संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, संग्राम किशोर दास, सूर्यभूषण शर्मा सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सीमा कुमारी ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर