फतेह लाइव, रिपोर्टर।
सिंदरी। बीआईटी सिंदरी संस्थान परिसर में कार्यरत प्राध्यापकों की पत्नियों द्वारा संचालित लेडीज क्लब की ओर से सावन महोत्सव उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के पारंपरिक रंग में सराबोर नजर आईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीआईटी सिंदरी के निदेशक की धर्मपत्नी श्रीमती सुजाता राय ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मीनाक्षी शरण एवं कुमकुम पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
हाथों में आकर्षक मेंहदी रचाए महिलाएं समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान रैंप वॉक, डांस, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जमकर उत्साह दिखाया।
नीतू राजन को मिला सावन क्वीन का खिताब
महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में नीतू राजन को सावन क्वीन का खिताब दिया गया। ममता प्रथम रनर-अप रहीं, जबकि सविता को द्वितीय रनर-अप का खिताब मिला। वहीं, विद्या सिंह ने ऑलराउंडर विनर का खिताब अपने नाम किया।
सावन महोत्सव को रंगारंग और मनोरंजक बनाने में तनुजा, ममता, रेखा झा, रश्मि, पूनम मिश्रा, मुक्ता, वैशाली एवं नीतू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान सावन के पारंपरिक उल्लास और उमंग का सुंदर संगम देखने को मिला। महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस अवसर को यादगार बनाया।









































