फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान के सभी फैकल्टी और विद्यार्थीगण ने भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सत्र 2024-26 के छात्र छात्राओं ने मौलिक अधिकारों के महत्व को बताते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत किया। छात्र विधान मंडल, छात्रा रिया पाॅल और सविता महतो ने संविधान दिवस पर वक्तव्य प्रस्तुत किया।

प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने संविधान के संदेश और उद्देश्य को समझने और अपनाने का संदेश दिया।

सभी विद्यार्थियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर को भी याद किया और संविधान में दिए गए संदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। छात्रा प्रिया सौरभ ने संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई और डाॅ सतीश और सभी व्याख्यातागणों का योगदान रहा।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version