फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में बच्चों के संग शिक्षकों ने भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। शिक्षिका डॉ अनिता शर्मा ने संविधान के गठन, उसकी प्रस्तावना, प्रदत्त अधिकार एवं कर्तव्यों के विषय में बच्चों को बताया।

संविधान का उद्देश्य सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास और एकजुटता है, जिसे सभी बच्चों के साथ शिक्षकों ने देश की एकता को मानव शृंखला के रूप में प्रदर्शित किया।

इस दिवस विशेष पर संविधान के जनक भीमराव अम्बेडकर को याद किया गया। बच्चों ने चित्रांकन बनाया व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया कुमारी सिंह के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने इसमें अपना योगदान दिया।

मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया कुमारी, डॉ अनीता शर्मा, राजीव, पुष्पांजलि, विमल, वंदना, उपेंद्र उपस्थित थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version