Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : सिंदरी में जल संकट पर सीपीएम का हमला, पावर मेक पर एफआईआर की मांग

SHARE:

पाइपलाइन तोड़ने का आरोप, एफसीआई प्रबंधन की चुप्पी पर भी उठाए सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का काम बंद कराने की चेतावनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

धनबाद में एफसीआई सिंदरी की जलापूर्ति बार-बार बाधित होने को लेकर सीपीएम ने पावर मेक कंपनी और एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीपीएम के धनबाद जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में आरोप लगाया कि पावर मेक कंपनी के काम के दौरान पोकलेन से एफसीआई सिंदरी की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त की जा रही है। इसके कारण सिंदरी की बड़ी आबादी को लगातार जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर कंपनी की कथित लापरवाही से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, वहीं दूसरी ओर एफसीआई प्रबंधन की चुप्पी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

सीपीएम नेता ने कहा, “सिंदरी की जनता पिछले कई दिनों से पानी के लिए परेशान है। लोगों की बुनियादी जरूरत से जुड़े इस गंभीर मामले में एफसीआई प्रबंधन की चुप्पी स्वीकार नहीं की जा सकती।”

उन्होंने एफसीआई सिंदरी प्रबंधन से मांग की कि पावर मेक कंपनी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और जलापूर्ति बाधित होने के लिए जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

विकास कुमार ठाकुर ने सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी पावर मेक कंपनी के कार्यों के कारण सिंदरी की जलापूर्ति बाधित हुई और एफसीआई प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की, तो सीपीएम सिंदरी की जनता को गोलबंद कर कंपनी का काम बंद कराने के लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी जनता की बुनियादी जरूरत है और इसके साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर