Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Crime Meeting : एसएसपी ने शहरी और ग्रामीण थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर जारी किये निर्देश, चुनाव में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पुरुस्कृत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शनिवार को जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण और नगर), सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, वाहन चोरी, झपटमारी, घर में सेंधमारी और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पहले से गठित टीमों को प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी सभी घटनाओं को iRAD/eDAR ऐप पर दो दिनों के भीतर दर्ज करना सुनिश्चित करने को कहा गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से समय और स्थान बदलकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया। इसके अलावा, NDPS मामलों के अभियुक्तों पर निगरानी प्रस्ताव खोलने और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने की सख्त हिदायत दी गई।

ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारियों को स्थानीय मैरिज हॉल और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। नए साल के अवसर पर पिकनिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने, शराब सेवन और अश्लील हरकतों पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया।

पासपोर्ट सत्यापन को लेकर विशेष जोर दिया गया, जिसमें पांच दिनों के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। वहीं, आपातकालीन नंबर 112 पर मिलने वाली शिकायतों पर 15 मिनट के भीतर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के अंत में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर