फतेह लाइव, रिपोर्टर.
माओवादियों के गढ़ सारंडा में दो दिनों तक चले आपरेशन मेगाबुरू ने माओवादियों की रीढ़ तोड़ डाली है। सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन व जिला बल के इस संयुक्त अभियान में सर्च अभियान के दौरान दो दिनों के भीतर एक करोड़ के इनामी अनल सहित 17 हार्डकोर माओवादियों के शव की बरामदगी हो चुकी है।
अभियान को सीआरपीएफ के आइजी साकेत कुमार सिंह, झारखंड पुलिस के आइजी अभियान डा. माइकल राज एस. झारखंड जगुआर के आइजी अनूप बिरथरे, डीआइजी इंद्रजीत महथा निर्देशित कर रहे हैं।
सुरक्षा बलों ने धैर्य और ठोस रणनीति के तहत हार्डकोर माओवादियों को एक स्थान पर एकत्र होने के लिए मजबूर किया, जिसके परिणामस्वरूप 2026 में ऑपरेशन मेगाबुरु के तहत एक साथ 17 माओवादियों को ढेर किया गया। इसे सारंडा क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


