फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट के निकट नदी तट से युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. युवक की पहचान जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में हुई है, जो विगत 23 अगस्त से घर से लापता था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार 22 अगस्त से जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से दोपहर के वक्त खाना खाकर निकले और फिर लौटकर नहीं आए. परिजनों ने इस संबंध में काफी खोजबीन की, पर युवक का कहीं पता नहीं चल पाया. शुक्रवार को अचानक परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक का शव नदी में तैर रहा है. परिजनों ने नदी तट पर पहुंचकर शव की पहचान 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में की.

जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे केशव शर्मा ने बताया कि उनके ऊपर कुछ लोन था, जिसकी वजह से कई दिनों से वे डिप्रेशन में रह रहे थे. 23 अगस्त को दोपहर के वक्त वे निकाले फिर लौटकर नहीं आए. शाम में उनकी पत्नी से एक बार बात हुई और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. जहां लास्ट लोकेशन खरकाई नदी का बता रहा था. उन्होंने बताया कि बाइक से वे घर से निकले. काफी खोजबीन के बाद उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. आज सुबह पता चल रहा है कि एक शव नदी से मिला है कपड़े के आधार पर उनकी पहचान हेमंत शर्मा के रूप में की गई है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version