फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र स्थित प्लास्टिक मैदान के पास शनिवार देर रात 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने जैद खान उर्फ प्रिंस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली जैद की कमर में फंसी हुई है। वह टीएमएच में एसी टेक्निशियन के पद पर कार्यरत है।

जैद की चाची रूबी बीबी ने बताया कि जैद के पिता मो. सिद्दीक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। शनिवार को कपाली निवासी इरफान ने उनके दामाद सलीम अंसारी से फोन पर रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर फोन पर बहस भी हुई थी।

रूबी ने बताया कि रात को जब वह परिवार के साथ पार्टी से लौट रही थीं, तभी प्लास्टिक मैदान के पास तीन-चार बाइक पर सवार सूरज, इरफान, आफरीदी, कैफ़ी बच्चा समेत अन्य लोग पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो राउंड फायरिंग उन पर हुई लेकिन गोली नहीं लगी। इसके बाद हमलावरों ने जैद को गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। आरोपियों ने मौके से जैद की स्कूटी भी लूट ली और फरार हो गए।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version