फतेह लाइव, रिपोर्टर.

         

 देश में अब मानसून की शुरुआत हो गई है, लेकिन मानसून की वापसी के साथ ही दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में गर्मी पड़ना शुरू हो गई है और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। यूपी में कई जिलों में मानसून की वापसी हो चुकी है। वहीं, पूर्वाचल से भी मानसून विदा लेने को है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बावजूद इसके दिल्ली में अभी अगले कुछ दिनों तक हल्की उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। रविवार को आकाश साफ हो जाएगा और मंगलवार तक तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version