Giridih : मां दुर्गे को नम आंखों से दी गई विदाई, उमड़े भक्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शनिवार को गिरिडीह में भी मां दुर्गे को नम आंखों से विदाई दी गयी। दस दिनों तक दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मईया की पूजा अर्चना की तथा परम्परा के अनुसार विधिवत तरीके से दशमी को मां दुर्गे की प्रतिमा को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित कर दिया।

इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के पचम्बा गढ़ मोहल्ला स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मां दुर्गे का भव्य प्रतिभा स्थापित किया गया था। जहां पूरे जिले भर से यहां पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और शनिवार को भक्ति भाव से मां दुर्गे को यहां बुढ़वा तालाब में विसर्जित कर दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, शहर के मानसरोवर तालाब में भी बड़ी संख्या में मूर्तियों का विसर्जन पूरी विधि विधान से किया गया।

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें