WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : लायंस इंटरनेशनल के रीजन-5 पदाधिकारियों की स्कूलिंग संपन्न, सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर

SHARE:

गिरिडीह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 13 क्लबों के 60 से अधिक पदाधिकारी हुए शामिल, जिलापाल शुभ्रा मजूमदार ने बताए संगठन के लक्ष्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गिरिडीह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 अंतर्गत आने वाले 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्कूलिंग (प्रशिक्षण) कार्यक्रम रविवार को सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से किया गया। इसकी अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार थीं, जबकि संचालन जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने किया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन प्रेम पाठक एवं लायन सतीश कुमार भी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण सत्र में पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन माधव लखोटिया, लायन गणेश सिंह, लायन दीपक चौबे तथा लायन प्रकाश अरोड़ा ने प्रशिक्षक के रूप में पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, दुमका, धनवार, इसरी, बगोदर और झुमरी तिलैया के विभिन्न लायंस क्लबों के 60 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार ने अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट एवं लायंस इंटरनेशनल के लक्ष्यों और आगामी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने पदाधिकारियों के लिए स्कूलिंग कार्यक्रम की आवश्यकता और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षकों ने अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों, संगठन संचालन की कार्यशैली तथा प्रभावी नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब के सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक वास्तविक सहायता पहुंचाना होना चाहिए और प्रत्येक सदस्य को मानव सेवा के संकल्प के साथ समाजहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कृष्णा, लायन अरविंद कुमार, लायन अवनीश अंशु सहित क्लब के अनेक सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर