Breaking News

Ranchi Hc : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

SHARE:

महाधिवक्ता रोहित रॉय की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्यक्रम, बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता व अभिभावक रहे उपस्थित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड उच्च न्यायालय परिसर स्थित हॉल में शनिवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से नव-नामांकित अधिवक्ताओं के लिए एनरोलमेंट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए इस गरिमामय कार्यक्रम में कुल 63 नए अधिवक्ताओं को एनरोलमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। समारोह का संचालन झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नवनिर्वाचित सदस्य एवं अधिवक्ता निवेदिता कुंडू ने किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता एवं वर्तमान बार काउंसिल कमेटी के अध्यक्ष रोहित रॉय को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके हाथों नए अधिवक्ताओं को क्रमवार एनरोलमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत सिंह सहित नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्य अब्दुल कलाम रशीदी, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, परमेश्वर मंडल, मधुलता रानी, रिंकू भगत, मीरा कुमारी, मौली सिंह, ललित यादव, अभिषेक भारती, भवन रंजन खत्री, संजय कुमार विद्रोही, राम सुभग सिंह एवं सुधांशु शेखर चौधरी मौजूद रहे।

समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत कुमार झा, जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के प्रधान सचिव, सचिव, अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा नव-नामांकित अधिवक्ताओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी नव-नामांकित अधिवक्ताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर