फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिंदरीवासियों के क्वार्टरों से संबंधित समस्याओं तथा क्षेत्र की अन्य जनहित की समस्याओं के समाधान को लेकर रविवार को सिंदरी साई मंदिर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिंदरी के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में मुख्य रूप से क्वार्टरों की स्थिति, आवासीय समस्याएं, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, रखरखाव तथा सिंदरी के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सिंदरी की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इसके लिए संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से समस्याओं को उठाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने पर भी सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने क्षेत्र के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया तथा सिंदरीवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से साई संस्थान साई रविंद्र सिंह, दिनेश सिंह, संजू महतो, धर्मजीत सिंह, विजय सिंह, रणजीत सिंह, प्रमुख सिंह, पवन शर्मा, विदेशी सिंह, अजय सिंह एवं अजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version