देश के प्रसिद्ध प्रकाशकों की पुस्तकों से सजी प्रदर्शनी, बीटेक, एमटेक और पीएचडी विद्यार्थियों ने किया पुस्तकों का चयन
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
धनबाद में बीआईटी सिंदरी के केन्द्रीय पुस्तकालय में शनिवार को दो दिवसीय भव्य पुस्तक मेला एवं पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी 05 एवं 06 सितम्बर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

देश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा लगाई गई इस पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों और तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। प्रदर्शनी में संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं बीटेक, एमटेक और पीएचडी के छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक एवं शोध आवश्यकताओं के अनुरूप पुस्तकों का चयन कर रहे हैं।
पुस्तक मेले का आयोजन बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. मनोज कुमार मिश्रा (प्रभारी), सहायक प्रोफेसर अनुज कुमार पांडेय, प्रो. अशोक कुमार बर्णवाल एवं डॉ. पूजा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर डॉ. डी.के. ताती, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. सागराम हेम्ब्रम, डॉ. आर.के. नायक, प्रो. अमर प्रकाश सिन्हा, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. एस.के. चौधरी, डॉ. एन.पी. चौधरी एवं डॉ. यू.के. नायक, जेएन महतो सहित संस्थान के अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पुस्तकालय प्रधान सुमित सौरव के नेतृत्व में पुस्तकालय कर्मियों ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन में कालीचरण महतो, रसिकलाल मुर्मू, पूजा कुमारी, नैना साहा, अनुभा रानी, पूजा कुमारी (02), बासुदेव कुमार, अभय कांत तिर्की एवं अमल चंद नाए सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय सहयोग किया।
दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक, तकनीकी और शोधपरक पुस्तकों से परिचित कराना तथा संस्थान में अध्ययन और शोध की संस्कृति को और अधिक मजबूत करना है।



































