जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष भी रहे मौजूद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं सदस्य डॉ परितोष सिंह मुख्यमंत्री से मिलकर नव वर्ष की शुभकामना दी। साथ ही साथ मुख्यमंत्री को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उप विकास आयुक्त के नहीं होने से जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया एवं जल्द से जल्द उप विकास आयुक्त की पदस्थापना की मांग की।

उन्होंने बताया कि अबुआ आवास निर्माण में पूर्वी सिंहभूम सबसे पीछे है साथ ही साथ अन्य योजनाएं भी प्रभावित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने जल्द ही उप विकास आयुक्त के पदस्थापना का आश्वाशन दिया।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version