साइकिल पंप छाप पर कीमती वोट देने की अपील की, पर्ची का किया वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद वार्ड संख्या 8 में मंगलवार को समाजसेवी निताई चंद्र सासमल ने अपने समर्थकों के साथ एम. ई.स्कूल रोड, हरिजन बस्ती, राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के सामने कुम्हारपाड़ा में मतदाताओं से सम्पर्क कर पर्ची का वितरण किया गया. उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह साइकिल पम्प छाप पर मोहर लगाकर विजयी बनाने का आग्रह किया.

उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर वार्ड संख्या 8 के मतदाता उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं तो वो वार्ड के विकास के लिए महिलाओं को सम्मान, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए रोजगार एवं शिक्षा की व्यवस्था, विकलांगों के लिए जरूरत के समान, नालियों की साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा एवं नालियों में नियमित दवा का छिड़काव करवाने हेतु विशेष ध्यान रखेंगे.

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 8 के मतदाता अगर चुनते हैं तो वह समाज सेवा की एक मिसाल भाई बनकर पूरा करेंगे. लगातार कई वर्षों से समाज के वंचित वर्ग के लोगो की सेवा वे सदा ही करते आ रहे हैं. जुगसलाई स्थित कई सामाजिक संस्थाओं में भी उनका सहयोग बना रहता है.

आज के जनसम्पर्क अभियान में निताई सासमल के साथ लिप्पू शर्मा, नारायण सिंह, सतीश जायसवाल, अमर सिंह, सतीश गोयल, मंगलू प्रजापति, गणेश रविदास, लिप्पू शर्मा, श्याम बिहारी, अनूप खान,समेत बहूत सारे युवा शामिल थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version