निर्दलीय चुनाव लड़ने पर महानगर संपर्क प्रमुख की जवाबदेही वापस ली गई

आम तौर पर आरएसएस में पदाधिकारी रहते कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ते

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके शिव शंकर सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दायित्व मुक्त कर दिया है। वे आरएसएस में महानगर संपर्क प्रमुख की जवाबदेही मिली हुई थी। जैसे ही उन्होंने नामांकन पत्र लिया, उन्हें पद से हटा दिया गया। आम तौर पर संघ में पदाधिकारी रहते कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ते। हाँ, संघ के स्वयंसेवक के नाते कार्य करने पर पाबंदी नहीं होती। शिव शंकर सिंह भी बतौर स्वयंसेवक चाहे तो संघ कार्य में लगे रह सकते हैं।

दरअसल, जमशेदपुर पूर्वी से शिव शंकर सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाने का आरएसएस ने समर्थन किया। उन्हें संघ परिवार से जुड़े सभी संगठनों का भरपूर समर्थन भी मिला है। इसके बावजूद उन्हें भाजपा से प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version