Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा के दौरान अधिक से अधिक बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 29 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक, निर्धारित तिथियों पर लागू रहेगी। रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपलब्ध स्टॉक के आधार पर तथा सभी वाणिज्यिक औपचारिकताओं और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निम्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

किस ट्रेन में कौन क्लास की कोच, एक नजर में देखें

1. ट्रेन संख्या 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस में 1 स्लीपर क्लास कोच (LWSCN) लगाया जाएगा। यह अतिरिक्त कोच 29, 30 और 31 अगस्त तथा 1, 2, 3 और 4 सितंबर 2026 को उपलब्ध रहेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

2. ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच (LWACCN) 29, 30 और 31 अगस्त तथा 1 और 2 सितंबर को लगाया जाएगा। इसके अलावा 1 स्लीपर क्लास कोच (LWSCN) 3 और 4 सितंबर 2026 को लगाया जाएगा।

3. ट्रेन संख्या 18039 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस में 2 स्लीपर क्लास कोच (WGSCN) 30 अगस्त 2026 को लगाए जाएंगे।

4. ट्रेन संख्या 18063 संतरागाछी-येलहंका एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच (LWACCN) 3 सितंबर 2026 को लगाया जाएगा।

5. ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस में 1 जनरल सेकेंड क्लास कोच (GSCN) 30 अगस्त 2026 को लगाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन और कोच की स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से इन ट्रेनों में यात्रियों को सीट और बर्थ की उपलब्धता में राहत मिलने की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर