फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के पाकुड़ मंडल कारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है। वह अपने पति झंडू हांसदा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार थी और 17 फरवरी 2026 को दर्ज कांड संख्या 25/26 में न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में बंद थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संझली हेंब्रम ने मंडल कारा के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे अचेत अवस्था में सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी अधिकारियों की टीम के साथ मंडल कारा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर का निरीक्षण किया और वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version