फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल में मंगलवार को सेंट जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल में अग्निशामक विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था.

कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक दल ने आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया तथा आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी. छात्रों को फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया.

विद्यालय की एडमिन के.सी भारती ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इससे आपातकालीन स्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

अग्निशामक अधिकारी ने बताया कि जागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.

कार्यक्रम के अंत में को-ऑर्डिनेटर स्वाति झा, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खण्डाईत, कल्चरल हेड चुनकी कुमारी, एग्जामिनर हेड विश्वास त्रिपाठी एवं सभी छात्रों और शिक्षकों ने अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version