फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और बहरागोड़ा के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर दिनेश आनंद गोस्वामी कि गुरुवार को माझी परगना महाल मैदान पावड़ा में आयोजित नामांकन सभा से भारतीय जनता पार्टी के घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी और भारतीय जनता पार्टी की समाजसेवी चिकित्सा चिकित्सीका डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन मौजूद नहीं रही.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में बाबूलाल सोरेन को टिकट मिलने के बाद लक्ष्मण टुडू ने जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया था. वहीं राजनीतिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि लखन मार्डी और डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन अभी पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे हैं, जबकि नामांकन सभा में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा के संगठन मंत्री गीता मुर्मू मौजूद रही.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version