शामू टुडू को अध्यक्ष, चीन मुर्मू को सचिव नियुक्त, बैठक में कार्यकर्ताओं ने किया सर्वसम्मति से निर्णय
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
11 मार्च दिन मंगलवार को घाटशिला प्रखंड अंतर्गत हैंदलजुड़ी पंचायत के कालाझोर क्लब मैदान परिसर में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुख्य संयोजक श्यामू टुडू ने की, जबकि प्रभारी दुर्गा चरण मुर्मू (बड़ा) और सह प्रभारी अशोक महतो की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन हुआ. बैठक में झामुमो हेंदलजुड़ी पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्यामू टुडू को अध्यक्ष, चीन मुर्मू को सचिव, और रामचंद्र मुर्मू को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया. इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं का चयन किया गया.
बैठक में पंचायत के कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें मुखिया मिर्जा हसदा, राजेश महतो, तुलसी वाला मुर्मू, सांखीलाल मुर्मू, हरिपद महतो, श्याम हंसदा, और अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे. इस पुनर्गठन के जरिए पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है और आगामी कार्यों को गति देने के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया. पंचायत कमेटी का यह पुनर्गठन क्षेत्रीय विकास और पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.