फतेह लाइव, रिपोर्टर.
भाजपा गिरिडीह नगर के वार्ड नम्बर 8 के 28 से 34 की सभी 7 बूथों पर प्रभारी के रूप में संजीत सिंह ने मंगलवार को बैठक की। इस दौरान सभी बूथों का सत्यापन किया गया और सभी बूथों का व्हाट्सप ग्रुप निर्माण कराया गया और हर घर भाजपा के तहत सभी घरों में झंडा लगाया गया।
सभी ने संकल्प लिया है की झारखंड की निकम्मी सरकार को इस बार झारखंड से विदा कर फिर भाजपा की विकास करने वाली सरकार को लाना है। इस कार्यक्रम में संजय सिंह, पंकज सिंह परमार , अमित स्वर्णकार,पंकज मिश्रा, गोलू पांडे, रण विजय सिंह, राज कुमार साव, रोहित कुमार इत्यादि अनेकों वार्ड के कार्यकर्ता उपस्थित थे.