हजूर साहिब एक्ट के लिए बनेगी कमेटी,  सीएम का फैसला- राय लेकर करेंगे बिल पेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

महाराष्ट्र के तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब के प्रबंधन से जुड़ा विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा फैसले लिए जाने का झारखंड बीजेपी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश विदेश के सिखों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने फैसला लिया है कि ‘हजूर साहिब बिल, 2026’ मामले में महाराष्ट्र सरकार इस बिल को विधानसभा में पेश करने से पहले सिख विद्वानों से राय लेगी।

विधान सभा में पेश करने से पहले सिख विद्वानों, जत्थेबंदियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष समिति भी गठित की जाएगी। इस युवा सिख नेता के अनुसार श्री हजूर साहिब सिखों की भावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण तख्त है, इसलिए वहां से जुड़े किसी भी कार्य में सिख समुदाय की राय लेना आवश्यक है।

इन सिख नेता ने सिखों की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया देने के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा हमेशा सिख पंथ की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version