• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बदडीहा दलित बस्ती में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले गिरिडीह विधानसभा के बदडीहा स्थित दलित बस्ती में पौधारोपण का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेड़ मां के नाम के तहत आयोजित किया गया था. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : दुबई के प्रतिष्ठित फैशन मैगजीन में कवर गर्ल बनकर अनीता मजूमदार ने धनबाद का नाम किया रोशन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पर्यावरण संरक्षण में योगदान

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व मेयर सुनील पासवान, जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक, वरिष्ठ नेता प्रदीप साहू, मध्य भाग के महामंत्री नकुल तुरी, शिवलाल तुरी, दिनेश तुरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. उन्होंने पेड़ों के महत्व पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version