WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : “विकसित भारत युवा संसद” कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति की बैठक संपन्न

SHARE:

  • युवा संसद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा की गई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, “विकसित भारत युवा संसद” कार्यक्रम का आयोजन My Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) के माध्यम से किया जा रहा है. गिरिडीह एवं कोडरमा जिलों के लिए इस कार्यक्रम की मेज़बानी गिरिडीह कॉलेज कर रहा है. कार्यक्रम की सफलता के लिए आज, 4 मार्च 2025 को गिरिडीह कॉलेज में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने की, जबकि जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा सदस्य सचिव के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में विभिन्न शैक्षणिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Tenughat : 8 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के उद्देश्य और चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

बैठक में कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक विषयों पर गहन चर्चा की गई. इसमें कार्यक्रम स्थल का निर्धारण, स्क्रीनिंग कमेटी के चयन, युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रचार-प्रसार रणनीति, My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उपाय, और कार्यक्रम की तिथियों एवं चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं को आमंत्रित किया गया है, जो “आपके अनुसार विकसित भारत का क्या अर्थ है?” विषय पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Tenughat : घरवाटांड़ पंचायत में विकास कार्यों का शिलान्यास, छठ घाट और नाली निर्माण के लिए शुरू हुआ काम

युवा संसद के लिए चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

इस कार्यक्रम में चयनित युवाओं को “वन नेशन, वन इलेक्शन: विकसित भारत की ओर एक कदम” विषय पर 3 मिनट का वक्तव्य देना होगा. इन चयनित 150 युवाओं में से 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा. कार्यक्रम की तारीखें 17 और 18 मार्च 2025 निर्धारित की गई हैं, जिसमें गिरिडीह कॉलेज में यह आयोजन होगा. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस पहल में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गिरिडीह और कोडरमा जिलों के सभी महाविद्यालयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर