WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

GIRIDIH GURUDWARA : सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हर किशन जी महाराज के प्रकाश दिवस पर संगत ने गुरु दरबार में लगाई हाजरी, गुरु घर की प्राप्त की खुशियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन देव जी महाराज का प्रकाश दिवस स्टेशन रोड स्थित गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारे में गुरु पर्व के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही मुख्य गुरुद्वारे में सिख श्रद्धालुओं का आना लगा रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका. इसे लेकर गुरुद्वारे में सुबह से ही शब्द कीर्तन का दौर जारी रहा, जिसे सुनकर संगत निहाल हुई और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की.

इस मौके पर यमुनानगर हरियाणा से आए पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी भाई प्रीतम सिंह द्वारा गुरवाणी शब्द कीर्तन के द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया और निहाल हुई. वहीं इस दौरान भव्य रूप से लंगर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी लंगर छका.

Gambhir Car Associate Motion Ads

वहीं इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने सभी गिरिडीह वासियों को श्री गुरु हरकिशन देव जी महाराज के प्रकाश दिवस की बधाई दी, तथा उनके जीवनकाल के बारे में बताया. इस पूरे गुरु पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शम्मी, डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार देवेंद्र सिंह सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, कुशल सलूजा सहित कई गणमान्य लोग का उल्लेखनीय सहयोग रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर