Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोविंदपुर की महिला ने दिल्ली में अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, 16 महीने पूर्व हुई थी शादी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अनंतनगर की रहने वाली त्रिशाला पाठक ने दिल्ली में अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और घर से निकाल देने का गंभीर आरोप लगाया है. त्रिशाला की शादी 4 फरवरी 2024 को दिल्ली साधनगर-2 के रहने वाले सौरभ कुमार से “शादी.कॉम” वेबसाइट के माध्यम से हुई थी. शादी के बाद त्रिशाला दिल्ली चली गई थी, जहां शुरूआत में सब कुछ सामान्य रहा

लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और उस पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार शुरू हो गया. त्रिशाला ने अपने पति सौरभ कुमार के अलावा ससुर जयशंकर, सास रिंबू झा, ननद दीक्षा कुमारी और एक अन्य व्यक्ति तरूण सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया है. सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के पीपरा स्थित निराला नगर डीजी कॉलोनी के निवासी हैं, जो वर्तमान में दिल्ली के साधनगर-2 में रहते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

त्रिशाला के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने 2 लाख रुपये दहेज की मांग की. मायके वालों ने यह रकम सौरभ कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दी. रकम मिलने के बावजूद त्रिशाला को राहत नहीं मिली, बल्कि ससुराल वालों का लालच और बढ़ गया. इसके बाद एक बार फिर 10 लाख रुपये की मांग की गई. जब त्रिशाला के मायके पक्ष ने यह रकम देने में असमर्थता जताई, तो ससुराल वालों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया, कि वे गोविंदपुर स्थित मकान बेचकर रकम दें और दिल्ली में बस जाएं.

त्रिशाला के इनकार पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और अंतत घर से निकाल दिया गया. त्रिशाला ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर